28 सितंबर से नहीं होगी बैंक हड़ताल! बैंक यूनियनों ने 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल टाल दी है।

यूनियनों की प्रमुख मांग बैंकों में 5-Day Working लागू करने की है। यानी सभी शनिवार को छुट्टी देने की मांग की जा रही है।

27 सितंबर की रात IBA और UFBU के बीच बातचीत के बाद हड़ताल टालने पर सहमति बनी। दोनों पक्षों ने लंबित मुद्दों पर आगे बातचीत जारी रखने का फैसला किया।

बाकी शनिवारों को छुट्टी घोषित करने की मांग पर विचार के लिए IBA और UFBU की हाई-लेवल कमेटी बनाई जाएगी।

अगर हड़ताल होती तो इसका असर खासकर Public Sector Banks और Regional Rural Banks की शाखाओं पर पड़ सकता था। डिजिटल बैंकिंग, UPI और ATM जैसी सेवाओं के इस्तेमाल की सलाह दी गई थी।

फिलहाल 28–30 सितंबर की हड़ताल स्थगित है। अब 5-Day Banking और बाकी मांगों पर IBA-UFBU की बातचीत आगे बढ़ेगी। बैंक ग्राहकों के लिए फिलहाल राहत की खबर है।