आज ChatGPT अचानक कई यूजर्स के लिए सही से काम करना बंद कर दिया। लोगों को चैट करने और सर्विस इस्तेमाल करने में परेशानी हुई।

इस दौरान Claude और Grok जैसे दूसरे बड़े AI प्लेटफॉर्म पर भी कई यूजर्स ने आउटेज की शिकायत की।

एक साथ कई AI सर्विस प्रभावित होने के पीछे की सटीक वजह तुरंत साफ नहीं हो सकी। तकनीकी समस्या की जांच की गई।

OpenAI के आधिकारिक स्टेटस पेज के अनुसार फिलहाल सिस्टम ऑपरेशनल है और सेवाओं की स्थिति सामान्य दिखाई जा रही है।