27 सितंबर को Google अपना 28वां Birthday मना रहा है। लेकिन क्या आपको पता है कि Google की शुरुआत आखिर कैसे हुई?
Google की कहानी Larry Page और Sergey Brin से शुरू हुई। दोनों Stanford University में PhD छात्र थे और उन्होंने दुनिया की जानकारी को व्यवस्थित करने का सपना देखा।
Google Inc. को 4 सितंबर 1998 को officially incorporate किया गया था। हालांकि कंपनी ने 27 सितंबर को अपना Birthday मनाने की परंपरा बनाई।
Google नाम “Googol” शब्द से प्रेरित है। Googol का मतलब होता है 1 के बाद 100 शून्य। यह नाम इंटरनेट पर विशाल मात्रा में जानकारी को व्यवस्थित करने के विचार से जुड़ा था।
Google की शुरुआती कहानी एक साधारण गैराज से भी जुड़ी है। 1998 में Larry और Sergey ने कैलिफोर्निया में Susan Wojcicki के गैराज से अपने काम को आगे बढ़ाया।
1998 में Google का लक्ष्य था दुनिया की जानकारी को सभी के लिए उपयोगी और आसानी से उपलब्ध बनाना। आज Search के अलावा Google Maps, YouTube, Android, Gemini और कई दूसरी सेवाओं का हिस्सा बन चुका है।
एक छोटे से Search Engine से शुरू हुई कहानी आज दुनिया की सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली टेक्नोलॉजी सेवाओं में शामिल है।