नेपाल में भारी बारिश और भूस्खलन ने कई इलाकों में भारी तबाही मचा दी है। पहाड़ों से आया मलबा सड़क, पुल और घरों को अपनी चपेट में ले रहा है।

भारी बारिश के बाद पहाड़ी इलाकों में अचानक भूस्खलन और तेज बहाव देखने को मिला। देखते ही देखते बड़ी मात्रा में मिट्टी और पत्थर नीचे की ओर आने लगे।

वायरल वीडियो में एक घर भूस्खलन के बेहद करीब नजर आता है। चारों तरफ मलबा और मिट्टी आने के बावजूद यह घर किसी तरह तबाही से बच गया।

कुदरत के इस कहर में मजबूत माने जाने वाले पुल भी बह गए। कई जगह पुल टूटने से लोगों का सड़क संपर्क प्रभावित हुआ और आवाजाही मुश्किल हो गई।

भूस्खलन के कारण कई सड़कों पर भारी मात्रा में मलबा जमा हो गया। कुछ जगहों पर सड़क का हिस्सा ही बह गया, जिससे राहत और बचाव कार्य भी चुनौतीपूर्ण हो गया।

नेपाल का पहाड़ी भूगोल भूस्खलन के लिहाज से संवेदनशील है। लगातार या बेहद तेज बारिश होने पर पहाड़ों की मिट्टी खिसकने का खतरा तेजी से बढ़ जाता है।

नेपाल का पहाड़ी भूगोल भूस्खलन के लिहाज से संवेदनशील है। लगातार या बेहद तेज बारिश होने पर पहाड़ों की मिट्टी खिसकने का खतरा तेजी से बढ़ जाता है।