Vivo T5 5G भारत में लॉन्च हो गया है। फोन में बड़ी बैटरी, कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और दमदार कैमरा दिया गया है।

फोन में 6.83 इंच का 1.5K 3D Curved AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है।

Vivo T5 5G में MediaTek Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर मिलता है। फोन में ऑन-डिवाइस AI और बेहतर गेमिंग के लिए बड़ा कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है।

फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7050mAh बैटरी है। इसके साथ 44W Fast Charge सपोर्ट दिया गया है।

फोन में 50MP Sony IMX882 OIS मेन कैमरा और 8MP Ultra-Wide कैमरा मिलता है। सेल्फी के लिए 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Vivo T5 5G के फ्रंट और रियर दोनों कैमरे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं।

फोन को IP68 और IP69 रेटिंग मिली है। साथ ही इसमें Military-Grade Durability का दावा भी किया गया है।

Vivo T5 5G की कीमत 6GB + 128GB — ₹34,999 8GB + 128GB — ₹39,999 8GB + 256GB — ₹44,999 12GB + 256GB — ₹49,999