Vivo S2 Launch Soon: 6 साल बाद Vivo की S Series की वापसी, जानिए क्या होगा खास
Vivo S2 Launch Soon :Vivo S2 के साथ Vivo अपनी S Series की भारत में वापसी कर रही है। जानिए इसके संभावित फीचर्स, लॉन्च टाइमलाइन, कीमत और क्यों यह फोन मिड-प्रीमियम सेगमेंट में हलचल मचा सकता है।

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में Vivo एक बार फिर बड़ा दांव खेलने की तैयारी में है। करीब छह साल पहले भारत में लोकप्रिय रही Vivo S Series अब वापसी करने जा रही है और इसकी शुरुआत Vivo S2 से होने की उम्मीद है। लंबे समय से इस सीरीज की वापसी को लेकर चर्चाएं चल रही थीं, लेकिन अब लगातार सामने आ रही रिपोर्ट्स से साफ संकेत मिल रहे हैं कि कंपनी इस फोन को भारतीय बाजार में उतारने की तैयारी कर चुकी है।
एक बार जरूर पढ़ें : Ryan Gosling Ghost Rider Return: क्या 14 साल के बाद Nicolas Cage के बाद अब यही होंगे नए Ghost Rider?
Vivo S2 को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा इसके प्रीमियम डिज़ाइन को लेकर हो रही है। लीक तस्वीरों के अनुसार फोन में फ्लैट फ्रेम के साथ स्लिम बॉडी, कर्व्ड एज और पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है। इसका डिजाइन काफी हद तक Vivo की प्रीमियम X-सीरीज से प्रेरित माना जा रहा है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो यह फोन मिड-प्रीमियम सेगमेंट में सबसे आकर्षक डिज़ाइन वाले स्मार्टफोन्स में शामिल हो सकता है।
परफॉर्मेंस के लिए Vivo S2 में MediaTek Dimensity 7360 प्रोसेसर मिलने की संभावना है। यह चिपसेट रोजमर्रा के कामों के साथ मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए भी बेहतर प्रदर्शन देने में सक्षम माना जा रहा है। फोन में 8GB RAM और 128GB/256GB स्टोरेज विकल्प मिलने की उम्मीद है, जिससे यूजर्स को तेज स्पीड और पर्याप्त स्टोरेज दोनों मिल सकते हैं।
For weekends that turn one plan into five, something is coming prepared. Stay tuned. #vivoSseries #vivoS2 #FriendsWeekendsNeverEnd #MyNewStory pic.twitter.com/somGzFddVO
— vivo India (@Vivo_India) July 27, 2026
डिस्प्ले कैसी है
डिस्प्ले की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक Vivo S2 में लगभग 6.59-इंच AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। इसका मतलब है कि स्क्रॉलिंग, गेमिंग और वीडियो देखने का अनुभव पहले से ज्यादा स्मूद और शानदार होगा। AMOLED पैनल होने की वजह से रंग अधिक जीवंत और स्क्रीन क्वालिटी प्रीमियम महसूस होगी।
बैटरी बैकअप कैसा है
बैटरी भी Vivo S2 की बड़ी ताकत बन सकती है। लीक के अनुसार इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो एक बार चार्ज करने पर पूरे दिन से भी ज्यादा का बैकअप देने में सक्षम हो सकती है। फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ यह फोन उन यूजर्स को पसंद आ सकता है जो बार-बार चार्जर ढूंढना नहीं चाहते। हालांकि कंपनी ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
कैमरा कैसा है
फोटोग्राफी के लिए Vivo S2 में 50MP OIS प्राइमरी कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना जताई जा रही है। Vivo की पहचान हमेशा से कैमरा-केंद्रित स्मार्टफोन्स रही है, इसलिए उम्मीद की जा रही है कि यह फोन भी पोर्ट्रेट फोटोग्राफी और सेल्फी के मामले में अच्छा प्रदर्शन करेगा।
कितना प्राइस है इस फोन का
कीमत की बात करें तो Vivo S2 की शुरुआती कीमत ₹40,000 से ₹43,000 के बीच हो सकती है। यह फोन Samsung Galaxy A सीरीज, OnePlus Nord और Xiaomi की प्रीमियम मिड-रेंज डिवाइसेज़ को टक्कर दे सकता है। लॉन्च टाइमलाइन को लेकर रिपोर्ट्स में अगस्त 2026 का संकेत दिया गया है, लेकिन कंपनी ने अभी आधिकारिक लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है।
अगर Vivo S2 इन्हीं फीचर्स और कीमत के साथ भारत में आता है, तो छह साल बाद लौट रही S Series एक बार फिर बाजार में अपनी अलग पहचान बना सकती है। प्रीमियम डिज़ाइन, बड़ी बैटरी, दमदार कैमरा और आधुनिक हार्डवेयर इसे उन ग्राहकों के लिए आकर्षक बना सकते हैं जो स्टाइल और परफॉर्मेंस दोनों चाहते हैं।
| फीचर | जानकारी |
|---|---|
| डिस्प्ले | 6.59-इंच AMOLED, 120Hz |
| प्रोसेसर | MediaTek Dimensity 7360 |
| रैम | 8GB |
| स्टोरेज | 128GB / 256GB |
| रियर कैमरा | 50MP (OIS) |
| फ्रंट कैमरा | 32MP |
| बैटरी | 7,000mAh |
| संभावित कीमत | ₹40,000–₹43,000 |
| संभावित लॉन्च | अगस्त 2026 |