iPhone 18 Pro Max Coming Soon के नए लीक ने बढ़ाई हलचल! कैमरा, A20 Pro चिप और डिजाइन को लेकर बड़ा खुलासा
iPhone 18 Pro Max Coming Soon को लेकर नई जानकारी सामने आई है। जानिए इसके संभावित डिजाइन, A20 Pro चिप, कैमरा अपग्रेड, डिस्प्ले, लॉन्च डेट और कीमत से जुड़ी सभी अहम अपडेट एक ही जगह।

Apple के आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone 18 Pro Max को लेकर एक बार फिर नई जानकारी सामने आई है, जिसने टेक जगत में हलचल मचा दी है। हाल ही में आई रिपोर्ट्स के अनुसार, Apple के सप्लाई चेन से जुड़े कुछ गोपनीय दस्तावेज और टेस्टिंग से जुड़ी तस्वीरें कथित तौर पर लीक हो गई हैं। इन लीक में फोन के संभावित डिजाइन, कैमरा सिस्टम और कुछ हार्डवेयर अपग्रेड्स की झलक देखने को मिली है। हालांकि Apple ने इन जानकारियों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन विश्वसनीय टेक रिपोर्ट्स का कहना है कि iPhone 18 Pro Max इस साल कंपनी का सबसे एडवांस स्मार्टफोन साबित हो सकता है।
एक बार जरूर पढ़ें : OPPO Reno 16 Series 5G : दमदार कैमरा, AI फीचर्स और प्रीमियम डिजाइन के साथ मिड-रेंज मार्केट में मचाने आ रही है धूम
क्या है A20 Pro चिप
रिपोर्ट्स के मुताबिक iPhone 18 Pro Max में Apple का नया A20 Pro चिप देखने को मिल सकता है, जिसे 2nm प्रोसेस पर तैयार किए जाने की चर्चा है। इससे फोन की स्पीड, AI प्रोसेसिंग और बैटरी एफिशिएंसी में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। साथ ही Apple अपना नया C2 मॉडेम भी दे सकता है, जिससे 5G कनेक्टिविटी और नेटवर्क परफॉर्मेंस पहले से बेहतर होने की उम्मीद है। अगर ये बदलाव सही साबित होते हैं, तो iPhone 18 Pro Max परफॉर्मेंस के मामले में पिछले मॉडल्स से काफी आगे निकल सकता है।

कैमरा विभाग में भी इस बार कई बड़े बदलावों की चर्चा है। रिपोर्ट्स के अनुसार Apple पहली बार Variable Aperture तकनीक का इस्तेमाल कर सकता है, जिससे अलग-अलग रोशनी में बेहतर फोटो और प्रोफेशनल डेप्थ इफेक्ट मिल सकेगा। इसके अलावा ट्रिपल 48MP कैमरा सेटअप को और बेहतर बनाया जा सकता है। कम रोशनी में फोटोग्राफी, पोर्ट्रेट मोड और वीडियो रिकॉर्डिंग में भी बड़े सुधार देखने को मिल सकते हैं। यही वजह है कि कैमरा लवर्स इस फोन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
आईफोन 18 प्रो मैक्स की अनबॉक्सिंग
Wow iPhone 18 Pro Max Unboxing and Review! – Aesthetic ASMR pic.twitter.com/S5kbLwIKQL
— AhMad 𝕏 Ansari (@Ahmadansari2233) May 27, 2026
कैसे है डिस्प्ले
डिस्प्ले के मामले में भी iPhone 18 Pro Max प्रीमियम अनुभव देने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें 6.9 इंच का LTPO OLED ProMotion डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। डिस्प्ले पहले से ज्यादा ब्राइट और पावर एफिशिएंट हो सकता है। इसके अलावा बड़ी बैटरी और नए A20 Pro चिप की वजह से फोन की बैटरी लाइफ भी बेहतर होने की उम्मीद जताई जा रही है। Apple इस बार सॉफ्टवेयर और AI फीचर्स पर भी खास फोकस कर सकता है, जिससे यूजर एक्सपीरियंस पहले से ज्यादा स्मार्ट और स्मूथ हो जाएगा।
लॉन्च की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक Apple सितंबर 2026 में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को पेश कर सकता है, जबकि इस बार कंपनी अपने लॉन्च शेड्यूल में बदलाव करते हुए सामान्य iPhone 18 मॉडल को बाद में लॉन्च कर सकती है। कीमत को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि Pro Max मॉडल प्रीमियम सेगमेंट में ही आएगा। कुल मिलाकर, अभी तक सामने आई सभी जानकारियां लीक और रिपोर्ट्स पर आधारित हैं, इसलिए अंतिम फीचर्स और कीमत का खुलासा Apple के आधिकारिक लॉन्च इवेंट में ही होगा। अगर ये सभी अपग्रेड्स सही साबित होते हैं, तो iPhone 18 Pro Max इस साल के सबसे चर्चित फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में शामिल हो सकता है।
Table of Contents
ऐसे ही नए अपडेट के लिए हमरे वेबसाइट के लिए Allow बटन पर क्लिक करें