“Redmi Note 17 Series 10000mAh battery” की महा-बैटरी के साथ, अब चार्जर को कहिए अलविदा! 14 जुलाई को होगी लॉन्च
“Redmi Note 17 Series 10000mAh battery” यदि आप एक ऐसा ऑलराउंडर फोन तलाश रहे हैं जो गेमिंग, फोटोग्राफी और डेली टास्क को बिना किसी रुकावट के संभाल सके, तो यह डिवाइस आपके लिए परफेक्ट चॉइस हो सकता है। आइए जानते हैं Redmi Note 17 की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की पूरी डिटेल।

Redmi ने अपनी लोकप्रिय Note सीरीज के अगले स्मार्टफोन्स Redmi Note 17 Series की लॉन्च डेट आधिकारिक तौर पर घोषित कर दी है। कंपनी 14 जुलाई को चीन में इस नई सीरीज से पर्दा उठाएगी। लॉन्च से पहले Redmi ने फोन के डिजाइन की झलक भी साझा की है, जिससे साफ है कि इस बार कंपनी सिर्फ हार्डवेयर ही नहीं, बल्कि डिजाइन और मजबूती पर भी खास ध्यान दे रही है। Redmi Note सीरीज पहले ही दुनिया भर में 50 करोड़ से अधिक यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार कर चुकी है और अब Note 17 Series के जरिए कंपनी इस सफलता को आगे बढ़ाना चाहती है
एक बार जरूर पढ़ें : Motorola G77 Power 5G: 7000mAh बैटरी, 50MP Sony कैमरा 59 घंटे चलने वाली बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ भारत में एंट्री को तैयार
डिस्प्ले या बिल्ड क्वालिटी कैसी है?
कंपनी द्वारा जारी आधिकारिक टीजर के अनुसार Redmi Note 17 Series में नया फ्लैट-फ्रेम डिजाइन देखने को मिलेगा। कैमरा मॉड्यूल को भी पहले की तुलना में नया रूप दिया गया है, जिससे फोन अधिक प्रीमियम दिखाई देता है। Redmi Note 17 Pro को स्काई ब्लू रंग में टीज किया गया है, जबकि अन्य रंग विकल्प भी लॉन्च के समय सामने आ सकते हैं। डिजाइन के साथ-साथ कंपनी ने यह भी संकेत दिया है कि फोन की बिल्ड क्वालिटी पहले से अधिक मजबूत होगी।
मजबूती के मामले में Redmi Note 17 Pro को लेकर कंपनी ने कुछ अहम जानकारियां भी साझा की हैं। आधिकारिक टीजर के मुताबिक फोन में Corning Gorilla Glass Victus 2 का इस्तेमाल किया गया है, जो स्क्रीन को गिरने और खरोंच से बेहतर सुरक्षा देगा। इसके अलावा फोन को IP69K रेटिंग भी मिलने की पुष्टि की गई है। इसका मतलब है कि यह डस्ट और हाई-प्रेशर वॉटर प्रोटेक्शन के मामले में Redmi Note सीरीज के सबसे मजबूत स्मार्टफोन्स में से एक हो सकता है।
REDMI Note 17 Pro 5G unboxing and first look. 👀
— Sunny (@sunnny1583) July 8, 2026
And…. they're doing the same old walnut-cracking, shower test, and drop-test videos again 😭
Every year it's the same marketing gimmicks instead of showing what the phone can actually do.
The Note 17 series also looks like… pic.twitter.com/mfwKziKZSq
किन ग्राहकों के लिए अच्छा है
Redmi Note सीरीज हमेशा उन ग्राहकों के बीच लोकप्रिय रही है जो कम कीमत में बेहतर कैमरा, लंबी बैटरी लाइफ और भरोसेमंद परफॉर्मेंस चाहते हैं। यही वजह है कि Note 17 Series से भी बाजार को काफी उम्मीदें हैं। कंपनी का फोकस इस बार प्रीमियम डिजाइन, बेहतर मजबूती और आधुनिक फीचर्स के जरिए मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में अपनी पकड़ और मजबूत करने पर दिखाई देता है। अगर Redmi प्रतिस्पर्धी कीमत पर इस सीरीज को पेश करती है, तो इसका मुकाबला Realme, iQOO, OPPO, Vivo और Samsung के कई लोकप्रिय स्मार्टफोन्स से होगा।
REDMI Note 17 Pro 5G withstands a series of impacts from a football, a smart phone, and a durian, yet its screen remains perfectly intact pic.twitter.com/1afpqzvTVz
— Tech Mukul | hyperosinsider.com (@TECH__MUKUL) July 8, 2026
कब होगा लॉन्च
फिलहाल इतना तय है कि Redmi Note 17 Series का आधिकारिक लॉन्च 14 जुलाई को चीन में होगा। इसके बाद कंपनी वैश्विक बाजारों और भारत में लॉन्च को लेकर भी जानकारी दे सकती है। भारतीय ग्राहकों के लिए फिलहाल लॉन्च डेट की घोषणा नहीं हुई है। इसलिए भारत में कीमत, उपलब्धता और वेरिएंट्स के बारे में अंतिम जानकारी कंपनी की आधिकारिक घोषणा के बाद ही सामने आएगी। तब तक लॉन्च इवेंट का इंतजार करना ही सबसे सही रहेगा।
| फीचर | Redmi Note 17 | Redmi Note 17 Pro | Redmi Note 17 Pro Max |
|---|---|---|---|
| डिस्प्ले | 6.83-इंच 1.5K OLED, 120Hz | 6.83-इंच 1.5K OLED | 1.5K OLED, 144Hz |
| प्रोसेसर | Snapdragon 6s Gen 4 | Snapdragon 6 Gen 5 | MediaTek Dimensity 7500 |
| बैटरी | 9,000mAh | 9,000–10,000mAh | 10,100mAh |
| फास्ट चार्जिंग | 67W | अभी पुष्टि नहीं | 100W |
| रियर कैमरा | 50MP | 50MP डुअल कैमरा | 200MP प्राइमरी कैमरा |
| मजबूती | — | Gorilla Glass Victus 2, IP69K | — |
Table of Contents
ऐसे ही नए अपडेट के लिए हमरे वेबसाइट के लिए Allow बटन पर क्लिक करें