iPhone 18 ने बदल दी Apple की परंपरा! iPhone 17 की कीमत बढ़ी, नए CEO John Ternus ने आते ही लिया बड़ा फैसला
iPhone 18 ने बदल दी Apple की परंपरा! iPhone 17 की कीमतों में बड़ा बदलाव, सितंबर में सामान्य iPhone 18 की गैरमौजूदगी, iPhone 18 Pro सीरीज और फोल्डेबल iPhone Duo की एंट्री के बीच नए CEO John Ternus ने भी कमान संभालते ही Apple के नए दौर की शुरुआत कर दी है।

Apple में सितंबर 2026 में सिर्फ नए iPhone की एंट्री नहीं हुई, बल्कि कंपनी के नेतृत्व में भी एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। Tim Cook के बाद John Ternus ने 1 सितंबर 2026 को Apple के नए CEO के तौर पर जिम्मेदारी संभाली, और अब उनके नेतृत्व में कंपनी ने अपना पहला बड़ा iPhone लॉन्च इवेंट भी पूरा कर लिया है। Apple ने 9 सितंबर को आयोजित ‘Surprise and Shine’ इवेंट में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ अपना पहला फोल्डेबल iPhone iPhone Duo भी पेश किया। खास बात यह रही कि इस बार Apple ने सामान्य iPhone 18 को लॉन्च नहीं किया। यानी जिस बेस मॉडल को हर साल सितंबर में आने की उम्मीद रहती थी, वह इस बार इवेंट से गायब रहा। रिपोर्ट्स के मुताबिक Apple अब सामान्य iPhone 18 को 2027 के शुरुआती महीनों में लॉन्च कर सकता है।
एक बार जरूर पढ़ें :₹2 करोड़ में बनी ‘हनुमान अंश’ ने कमाए 100 करोड़+, फिल्म की शूटिंग के दौरान शाकाहारी भोजन रोजाना हनुमान चालीसा का किया पाठ
क्यों बढ़े आईफोन के रेट
इस बदलाव का असर iPhone 17 पर भी पड़ा है। iPhone 18 Pro सीरीज की एंट्री के बाद Apple ने भारत में मौजूदा iPhone मॉडल्स की कीमतों में बड़ा बदलाव किया है। Reuters की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में iPhone 17 के निचले स्टोरेज मॉडल की कीमत बढ़कर ₹99,900 हो गई है, जो पहले की कीमत के मुकाबले लगभग 21 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। भारत में कीमतों में यह बदलाव मेमोरी और स्टोरेज चिप्स की बढ़ती लागत के बीच आया है। AI से जुड़ी बढ़ती मांग के कारण मेमोरी चिप्स की कीमतों पर दबाव बढ़ा है और Apple ने इसका असर अपने उत्पादों की कीमतों में शामिल किया है।
अब बात करें iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की तो Apple ने इस बार दोनों मॉडल्स में कई बड़े हार्डवेयर और AI अपग्रेड किए हैं। दोनों फोन में नया A20 Pro चिपसेट दिया गया है, जिसे Apple की नई पीढ़ी का प्रोसेसर बताया जा रहा है। कैमरा सिस्टम में भी बड़ा बदलाव किया गया है और Pro मॉडल्स में एडजस्टेबल अपर्चर जैसी तकनीक दी गई है, जिससे अलग-अलग रोशनी और डेप्थ के हिसाब से फोटो लेने की क्षमता बेहतर हो सकती है। नए मॉडल्स में AI और Siri से जुड़े फीचर्स पर भी खास ध्यान दिया गया है। भारत में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत ₹1,64,900, जबकि iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत ₹1,79,900 रखी गई है। दोनों मॉडल्स के लिए भारत में प्री-ऑर्डर 12 सितंबर से शुरू होंगे और बिक्री 18 सितंबर से होगी।
iPhone Duo
— John Ternus (@johnternus) September 9, 2026
iPhone 18 Pro and iPhone 18 Pro Max
Apple Watch Series 12 and Apple Watch Ultra 4
AirPods 5
… and Joz pic.twitter.com/TWj3GjDSmk
एप्पल ने इस बार कुछ नया लॉन्च किया
लेकिन इस पूरे लॉन्च की सबसे बड़ी खबर iPhone 18 Pro नहीं, बल्कि iPhone Duo है। यह Apple का पहला फोल्डेबल iPhone है और कंपनी के लिए 2007 में पहले iPhone के आने के बाद सबसे बड़े डिजाइन बदलावों में से एक माना जा रहा है। iPhone Duo खुलने पर करीब 7.6 इंच की डिस्प्ले देता है और इसमें मल्टीटास्किंग के लिए स्प्लिट-स्क्रीन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसकी शुरुआती कीमत ₹2,99,900 रखी गई है। Apple ने इस डिवाइस को सिर्फ एक फोल्डेबल फोन के तौर पर नहीं बल्कि iPhone और बड़े स्क्रीन वाले कंप्यूटिंग अनुभव के बीच की कड़ी के रूप में पेश किया है।
नए CEO John Ternus के लिए यह लॉन्च इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह Apple CEO बनने के बाद उनका पहला बड़ा प्रोडक्ट इवेंट था। Ternus इससे पहले Apple में हार्डवेयर इंजीनियरिंग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष के तौर पर काम कर रहे थे और कंपनी के हार्डवेयर विकास में उनकी अहम भूमिका रही है। Apple ने अप्रैल 2026 में आधिकारिक तौर पर घोषणा की थी कि Tim Cook 1 सितंबर से Executive Chairman की भूमिका संभालेंगे और John Ternus CEO बनेंगे।